मोतिहारी, मई 16 -- आदापुर। प्रखंड मुख्यालय आदापुर में शनिवार को एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद कथित डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। मृत नवजात की पहचान स्थानीय निवासी भोला पटेल के बच्चे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रसव के दो दिन बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे उक्त क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार की अहले सुबह डॉक्टर ने फोन कर कहा कि बच्चे की हालत गंभीर है और उसे कहीं दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। लेकिन जब वे पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन जब क्लीनिक पहुंचे तो कथित डॉक्टर गायब मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना...