लखनऊ, अप्रैल 21 -- महिला डॉक्टर ने लगाया जातिसूचक गालियां देने का आरोप आयोग के निर्देश के बाद अब पुलिस ने दर्ज किया मुकदमालखनऊ, संवाददाता।सुशांत गोल्फ सिटी के विजय नगर चौराहे पर स्थित महिला डॉक्टर के क्लीनिक के सामने बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज, क्लीनिक में तोड़फोड़ और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।कैंट के निलमथा निवासी डॉक्टर अंजू राज की सुशांत गोल्फ सिटी के विजय नगर चौराहे के पास क्लीनिक है। डॉ. ने बताया कि बीते 12 दिसंबर को क्लीनिक के सामने खड़ी बाइक हटाने को लेकर सामने रहने वाली मीरा गुप्ता और उनके पति अशोक गुप्ता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि दोनों ने मरीजों के सामने जातिसूचक शब्दों ...