फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। दोआबा में सेहत का कारोबार मरीजों पर जानलेवा साबित हो रहा है। क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन पर संचालित अस्पतालों में घटना के बाद बवाल की घटनाएं आम हैं। अब विभाग इन अवैध और मानकविहीन निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही के दिनों में ऑपरेशन और प्रसव के दौरान हुई मौतों के बाद सीएमओ के निर्देश पर जिलेभर में निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच शुरू होने जा रही है। जांच में कई अस्पतालों में गंभीर खामियां और नियमों की अनदेखी सामने आई है। एनेस्थीसिया का संकट: ऑनकॉल डॉक्टरों के भरोसे सर्जरी यह भी पढ़ें- हॉस्पिटल-क्लीनिक पंजीकरण-नवीनीकरण को बनेगी कमेटी : एसीएमओ एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की कमी स्वास्थ्य विभाग की जांच में सबसे गंभीर कमी एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की सामने आई है। पूरे जिले में सिर्फ चार निश्चित एनेस्थीसिया डॉक...