बागपत, फरवरी 4 -- बुधवार को तहसील प्रशासन और चिकित्सकों की टीम ने रटौल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन चिकित्सकों को कागजात दिखाने के लिए नोटिस जारी किए गए। वहीं, छापेमारी का पता चलते ही झोलाछाप दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए। तहसीलदार वृतिका श्रीवास्तव बुधवार की दोपहर चिकित्सकों की टीम के साथ रटौल पहुंची। सबसे पहले कैनरा बैक के पास एक चिकित्सक के यहां छापा मारा गया, जिहां मौजूद चिकित्सक कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने उसे नोटिस जारी किया। इसी बीच आसपास के झोलाछाप चिकित्सक दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए। इसके बाद तहसीलदार मुख्य बाजार में पहुंची, जहां उन्होंने दो चिकित्सकों को कागजात न दिखाने पर नोटिस जारी किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.