लखनऊ, मार्च 1 -- बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए हादसे में जान गंवाने वाले क्लीनर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है। उन्नाव के हसनगंज के सेमरा गांव निवासी संदीप (35) ट्रक क्लीनर था। शनिवार को किसान पथ हो तो हुए जा रहा था। तभी बिजनौर में नटकुर अंडरपास के पास एक डंपर ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी ट्रक का साइड शीशा टूट गया था। इसको लेकर ट्रक क्लीनर संदीप का डंपर चालक से विवाद हो गया था। विरोध करने पर डंपर चालक ने संदीप को डंपर से रौंद दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। ट्रक क्लीनर संदीप की मौत हो गई थी। इस मामले में संदीप के पिता मुनेश्वर ने डंपर के ड्राइवर पर तेजी और लापरवाही से संदीप के ऊपर वाहन चढ़ाने का आरोप लगाते हुए बिजनौर था...