नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- आजकल फेशियल हेयर और डेड स्किन हटाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नेचुरल और घरेलू उपाय बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। किचन में मौजूद साधारण चीजें ऐसा आसान और असरदार उपाय बना सकती हैं, जो स्किन को साफ करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनाएं।नेचुरल फेस वैक्सिंग क्या है? नेचुरल फेस वैक्सिंग एक घरेलू तरीका है, जिसमें किचन की चीजों से ही स्किन के अनचाहे बाल और डेड स्किन हटाई जाती है। यह तरीका केमिकल फ्री होता है और स्किन पर ज्यादा हार्श नहीं होता।क्यों ट्राई करें यह तरीका? आजकल बाजार में मिलने वाले वैक्स और क्रीम में केमिकल्स होते हैं, जो कई बार स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह तरीका ना सिर्...