नई दिल्ली, जुलाई 26 -- आईआईटी (IIT) का नाम सुनते ही आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? जाहिर सी बात है मोटी-मोटी किताबें, प्रोफेसरों के लंबे लेक्चर्स, दिन भर चलने वाले लैब सेशंस और रातों की नींद उड़ा देने वाली कोडिंग की मैराथन लेकिन, इस बार मामला थोड़ा अलग है। इंजीनियरिंग की इस मुश्किल और थकाऊ पढ़ाई के शुरू होने से ठीक पहले, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास अपने नए बैच के छात्रों को एक बेहद खुशनुमा और खास सरप्राइज दे रहा है। सालों की कड़ी मेहनत, अनगिनत मॉक टेस्ट, कोचिंग की लंबी क्लासेज और अपनी कई ख्वाहिशों को कुर्बान करने के बाद जब कोई छात्र आईआईटी के कैंपस में पहली बार कदम रखता है, तो वह पल उसके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होता है। इसी खुशी को दोगुना करने और छात्रों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए, आईआईटी मद्रास ने एक ...