चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया चक्रधरपुर सभागार में एक दिवसीय क्लासरूम मैनेजमेंट विषय पर पांचवां इन हाउस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। क्लास रूम मैनेजमेंट प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है सीखने के अनुकूल वातावरण बनाना। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य के.नागराजू, उप प्राचार्य आरती कोड़वार, एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती, रिसोर्स पर्सन अभिषेक झा, एम. सुनीता, प्रीति बालमुचू, फाल्गुनी दास, आनंद मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षक आनंद मोदी ने रिसोर्स पर्सन का परिचय करवाया। कार्यक्रम में 61 प्रतिभागियों को क्लास रूम मैनेजमेंट विषय पर 12 समूह में बांट कर प्रशिक्षण दिया गया। रिसोर्स पर्सन की ओर से विषय-वस्तु को सरल और प्रभावी ढंग से प्रतिभागियों के साथ साझा किया गया। जिससे प्रतिभागियों ने उम...