खगडि़या, अप्रैल 13 -- बेलदौर, एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के पश्चिमी पार कैंजरी में स्थित प्राइमरी स्कूल के क्लास रूम का ताला तोड़कर 10 सीलिंग फैन की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार ने रविवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। आवेदन के मुताबिक वर्ग कक्ष प्रथम एवं द्वितीय में लगे चार, तृतीय का दो, चतुर्थ का एक एवं पंचम में लगे तीन पंखों की चोरी शनिवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की बात बताते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर दोषियों को चिन्हित करने की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.