बगहा, जुलाई 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बच्चों के क्लास रूम एक्टिविटी और अन्य गतिविधियों पर भी अब तिमाही परीक्षा में छात्र-छात्राओं को अंक दिए जाएंगे। जिसमें विद्यालय में बच्चों की साफ सफाई कलात्मक गतिविधि पर 10 अंक दिए जाएंगे। जबकि बच्चों से भाषण प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार की अन्य गतिविधियां कराई जाएगी उसे पर 15 अंक दिए जाएंगे। इस बार की तिमाही परीक्षा में छात्र-छात्राओं को पेपर पर परीक्षा देने के साथ-साथ उनकी एक्टिविटी पर भी उन्हें अंक दिए जाएंगे। जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा सात जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा 13 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का प्रश्नपत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा, जिसे संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं...