नई दिल्ली, जुलाई 31 -- महाराष्ट्र के बीड जिले में वैद्यनाथ विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ये लोग स्कूल में शिक्षकों की कमी और लापरवाही से नाराज हैं। साल 1941 से संचालित इस विद्यालय में कक्षा 5 से 10 तक के छात्र परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कई सप्ताह से रेगुलर पढ़ाई नहीं हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों का नारा था- शिक्षा हमारा अधिकार है, किसी की जागीर नहीं। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: शनिवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया और अब उनका भविष्य दांव पर लग गया है। स...