नई दिल्ली, फरवरी 19 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में गोलागंज के बारूदखाना स्थित नूरुल इस्लाम स्कूल में प्रबंधन और कर्मचारियों की लापरवाही से कक्षा एक के बच्चे अफ्फान ने फिनायल पी लिया। परिवारीजन पहुंचे और बच्चे को घर ले गए। घर पर हालत बिगड़ी तो परिवारीजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि इस पर मैनेजमेंट का काम देख रहे नावेद भड़क गए और कहा कि स्कूल अथवा शिक्षकों की कोई जिम्मेदारी नहीं। परिवार से उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को ले जाओ। इस पर क हैरान-परेशान परिवारीजन बच्चे को आनन -फानन बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की जान बचा ली। पीड़ित बच्चे के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वजीरगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बच्चे के पिता मो. जुबैर ने वजीरगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.