चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- ​मनोहरपुर, संवाददाता। डीएवी बिष्टुपुर में 31 जुलाई को आयोजित क्लस्टर लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेल चिरिया के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। क्रीड़ा शिक्षक सुमित कुमार सेनापति के कुशल मार्गदर्शन में उतरे विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 40 पदक जीते हैं। इसमें 18 स्वर्ण, 16 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। ​इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विद्यालय के 34 खिलाड़ियों का चयन जोनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो पूरे क्षेत्र और स्कूल परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। ​प्राचार्य व शिक्षकों ने जताई खुशी : ​खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए ​प्राचार्य डीके पाणिनि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्...