जामताड़ा, मार्च 29 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के पंचायत भवन मदनाडीह में शनिवार को क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी राधिका देवी ने की। बैठक में स्वास्थ्य सहियाओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उनसे जानकारी ली गई तथा क्लेम रिपोर्ट जमा कराई गई। इस बैठक के दौरान बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा की गई और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एचबीएनसी, एचबीवाईसी, कुष्ठ उन्मूलन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देकर सहियाओं को बेहतर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए। मौके पर राधिका देवी ने स्वास्थ्य सहियाओं को परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्थायी उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके अलावा नियमित टीकाकरण कार्य में सहयोग कर पूर्ण ट...