पटना, दिसम्बर 15 -- कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा है कि बागवानी अधारित खेती से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्लस्टर आधारित बागवानी से ग्रामीण बिहार सशक्त होगा। सोमवार को उन्होंने कहा कि उद्यानिक फसलों की संगठित एवं व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्लस्टर में बागवानी की योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत कुल 4 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बागवानी को एक ग्रामीण उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना का लक्ष्य 100 एकड़ निर्धारित किया गया है, ताकि गुणवत्ता और परिणामों पर विशेष फोकस किया जा सके। इस योजना के तहत केवल वही क्लस्टर भुगतान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.