नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों नौजवानों के लिए एक बहुत ही शानदार खबर निकलकर सामने आ रही है। अगर आप भी दिन-रात मेहनत करके एमपीएससी यानी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के जरिए अधिकारी या कर्मचारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आने वाला वक्त आपके लिए बड़ी राहत और खुशियां लेकर आ सकता है। राज्य सरकार आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में सीटों की संख्या इतनी बढ़ाने जा रही है कि पिछले तमाम रिकॉर्ड पीछे छूट जाएंगे। खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका बड़ा ऐलान किया है। इतना ही नहीं, लंबे समय से परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों की मांग पर भी सरकार बेहद संजीदगी से विचार कर रही है।युवाओं को लेकर फडणवीस का क्या ऐलान राज्य कैबिनेट की अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने साफ कर दि...