क्लर्क पद का परिणाम घोषित, 179 अभ्यर्थी सफल
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। वर्ष 2025 में संपन्न हुई सेना भर्ती के अंतर्गत क्लर्क पद के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया में कुल 179 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इनमें 148 को आगामी 27, 28 एवं 29 जून को देश के विभिन्न केंद्रों पर ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। भर्ती निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि शेष सफल अभ्यर्थियों को आगामी चरण के प्रशिक्षण को भेजा जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण एवं अद्यतन रखने का आग्रह किया है, ताकि प्रशिक्षण के लिए प्रस्थान के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर से 22 नवंबर के बीच आयोजित सेना भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर चयनित लगभग 3500 अभ्यर्थियों को पहले ही प्रशिक्षण केंद्रों के लिए रवाना किया जा चुका है। क्लर्क पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.