नोएडा, जून 21 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। शहर की मिग्शन अल्टिमो सोसाइटी के क्लब हाउस के इलेक्ट्रिक पैनल में रविवार सुबह आग लग गई। लोगों का आरोप है कि वहां मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर ने काम नहीं किया। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग को बुझाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सोसाइटी निवासी अंकित और जितेंद्र ने बताया कि क्लब हाउस के इलेक्ट्रिकल पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां रखा फायर एक्सटिंग्विशर काम नहीं कर रहा था। इसके चलते कुछ समय तक पैनल में शॉर्ट सर्किट और चिंगारियां निकलती रहीं। यह भी पढ़ें- क्लब हाउस के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग लोगों का आरोप है कि काफी प्रयासों के बाद आग को बुझाया गया। लोगों का कहना है कि यह सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही क...