रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। मौसम में बदलाव और मंगलवार सुबह बारिश के बाद कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एनई होरो क्लब रोड में बारिश के दौरान जंपर कट गया। इसके कारण सुबह 7 से सुबह 10 बजे तक लाल सिरम टोली, सिरम टोली, मिशन कपाउंड, राजा बंगला, पिरगा लाइन सहित अन्य मोहल्लों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जानकारी के अनुसार, बिजली बहाल होने के बाद आधे घंटे तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। दूसरी ओर लॉकल फॉल्ट के कारण अरगोड़ा में भी घंटों बिजली बंद रही। सुबह 7.30 बजे बारिश शुरू होते हुए मधुकम पहाड़ी मंदिर इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो सुबह करीब 11 बजे बहाल हो पाई। शिकायत के बाद रांची एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार व अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने त्वरित संज्ञान लिया और बिजली आपूर्ति बहाल कराई।

हि...