गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। 21 दिन पहले एक क्लब में पार्टी करने आए युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और मुख्य आरोपी बाउंसर को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक कुल तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 30 मई की रात को गुरुग्राम के सेक्टर-50 क्षेत्र में स्थित एक नामी क्लब में दर्ज की गई थी। पीड़ित युवक ने 31 मई को थाना सेक्टर-50 में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने और समय बिताने गया था। यह भी पढ़ें- क्लब में मारपीट मामले में पुलिस ने एक बाउंसर को किया गिरफ्तार इसी दौरान क्लब के अंदर ही किसी बात को लेकर वहां तैनात बाउंसरों के साथ उनकी बहस हो गई। देखते ही देखत...