नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रीत विहार इलाके में शनिवार तड़के क्लब में डांस करने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारने की वारदात सामने आई है। 21 वर्षीय समीर को गोली लगने के बाद जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रीत विहार थाना पुलिस ने घायल समीर के दोस्त नदीम के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस क्लब के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि घायल समीर नूर-ए-इलाही, घोंडा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहता है। इसके परिवार में पिता मुजम्मिल के अलावा अन्य सदस्य हैं। समीर के दोस्त नदीम ने बताया कि शुक्रवार की रात दोनों प्रीत विहार के शोशा क्लब में मौज-मस्ती करने आया थ...