प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। बेनहर स्कूल एंड कॉलेज के इंटरैक्ट क्लब ने रोटरी इंटरनेशनल के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सांस्कृतिक परियोजना का आदान-प्रदान किया। इंटरैक्ट क्लब ऑफ विक्टोरिया जूनियर कॉलेज सिंगापुर के सहयोग से आयोजन किया गया।ऑनलाइन सत्र में दोनों देशों के छात्रों ने अपनी संस्कृति, भोजन, त्योहार, मौसम और ऐतिहासिक विरासत को साझा किया। डायरेक्टर रोटेरियन अलीना खान, रोटेरियन अफरोज़ जहां, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन एसएस अशरफ, रोटेरियन रिजवानी खान, रोटेरियन आफताब अहमद, मीना खान, रोटेरियन असरा नवाज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...