अलीगढ़, नवम्बर 10 -- अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रॉयल अलीगढ़ का 14वां अधिष्ठापन समारोह आगरा रोड स्थित रिजॉर्ट में धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक मुक्त राजा, पूर्व गवर्नर मुकेश सिंघल, क्लब असिस्टेंट गवर्नर विनय वैश्य द्वारा भारत माता एवं पॉल हैरिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सर्वप्रथम वर्ष 2024-25 के प्रेसिडेंट अंकुर अग्रवाल व सेक्रेटरी तुषार अग्रवाल द्वारा अपने द्वारा किए गए कार्ये का विवरण प्रस्तुत किया। वर्ष 2025-26 की नवनियुक्त कार्यकारिणी जिसमें अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, सचिव सौरभ महेश्वरी, कोषाध्यक्ष अभिषेक भार्गव के साथ ही अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मीडिया प्रभारी शरद बंसल ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक अ...