अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ सिटी के तत्वावधान में हर्ष उद्यान रिसॉर्ट में इवनिंग पिकनिक एवं स्प्लैश पूल पार्टी का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. तनु वार्ष्णेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने भाग लिया। पूल पार्टी के दौरान सदस्यों ने निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करते हुए पूल गेम्स और संगीत का आनंद लिया। क्लब अध्यक्ष ने कहा व्यस्त दिनचर्या के बीच ऐसे आयोजन सदस्यों को नवीन ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संयोजन सोनी अग्रवाल, बबिता मांगलिक, पूजा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष कविता जैन, पारुल जिंदल, कविता गुप्ता, रागिनी वार्ष्णेय, राजनी गर्ग, नीना जैन का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...