देवघर, जनवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के क्लब ग्राउंड में खड़ी एक पर्यटक बस से खाना बनाने के सामानों की चोरी कर ली गयी है। घटना के बाबत पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पश्चिम बंगाल के नलहटी निवासी पीड़ित श्रद्धालु अर्जुन क्रांतिधर ने बताया कि अन्य श्रद्धालुओं के साथ बस से देवघर आए थे। यात्रा के दौरान रात में बस क्लब ग्राउंड में खड़ी की गयी थी। रात सभी यात्रियों ने बस के पास ही खाना बनाया। खाना बनाने के बाद भट्ठी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान डिक्की में रखकर ताला बंद कर दिया। श्रद्धालु ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब सभी लोग जगे तो देखा कि बस की डिक्की का ताला टूटा है। जांच करने पर पाया गया कि डिक्की में रखे कुछ खाना बनाने के सामान गायब हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों का निजी...