गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-66 स्थित एक क्लब के बाहर युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-65 थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-66 की रहने वाली एक युवती ने बताया कि बुधवार को वह सेक्टर-65 स्थित एलिट 66 क्लब के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म, शिकायत पर धमकी देने का आरोप वारदात के बाद आरोपी मौकेसे फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्लब के आसपास लगे सीसीटीवी कै...