क्लब के बाहर मारपीट मामले में जालंधर का सौरभ शर्मा गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-29 के टॉय बॉक्स क्लब के बाहर दो युवकों के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस चर्चित मामले में पुलिस अब तक कुल पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पकड़े गए ताजा आरोपी की पहचान सौरभ शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोहल्ला फतेहपुर, जिला जालंधर (पंजाब) का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम के सैनी खेड़ी गांव में रह रहा था। मारपीट की घटना 11 जून 2026 की रात को हुई थी। पीड़ित युवक अपने दोस्त के साथ क्लब में आया हुआ था। क्लब से बाहर निकलते समय कुछ अज्ञात युवकों के साथ उनकी मामूली बात पर बहस हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और दोनों दोस्तों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.