प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को महुली स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ रंग गुलाल उड़ाकर होली का पर्व मनाया। क्लब की ओर से बुजुर्गों को मिठाई और उपहार दिया गया। मंगलवार को एलायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में पदाधिकारी महुली स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बारी-बारी से रंग गुलाल लगाकर पदाधिकारियों ने रंग पर्व की बधाई दी। बुजुर्गों के सिर पर होली की रंग बिरंगी टोपी पहनाई। वृद्धाश्रम के 106 वर्षीय बुजुर्ग जय राम ने होली गीत गाकर मनोरंजन किया। रोशनलाल उमरवैश्य, वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने विचार रखे। इस दौरन शिव बाबू, आशिक अली, पंकज, सुनील, धर्मेंद्र, अमित, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, विनय श्रीवास्तव...