मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। लायनेस प्राचीन क्लब ने सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में नववर्ष उत्सव मनाया। इसका आरंभ गणेश वंदना से किया गया। पीडी सीपी सरोज गुप्ता, डायरेक्टर अंजू लोचब सहित प्रिया पांडे, प्रीति कश्यप ने सभा को आगे बढ़ाया। लवी सक्सेना, सपना कश्यप, विजय पांडे, नीलू आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। मृदुल पांडे और अंजना ने गीत प्रस्तुत किये। हाउसिंग एवं गेम भी कराए गए। सभी सदस्यों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन वितरित किया गया। संचालन सौम्या सारस्वत ने किया। बबीता गोयल, प्रियंका गुप्ता, गुंजन,मौनी, सुषमा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...