क्लबफुट से प्रभावित बच्चों को दिया जा रहा उपचार
मैनपुरी, जून 11 -- वर्ल्ड क्लबफुट डे पर जिला अस्पताल में क्लबफुट से प्रभावित परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने बताया कि विश्व क्लबफुट दिवस लोगों को जागरूक करने और परिवारों को समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में सीएमएस धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व सहयोगी संस्थाओं के निरंतर प्रयासों से क्लबफुट से प्रभावित बच्चों को सहयोग मिल रहा है। वहीं अनुष्का फाउंडेशन के प्रयास से बच्चे अपने पैरों पर चल रहे हे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम स्वास्थ्य मिशन की एक पहल है। जिसके तहत क्लबफुट से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के लिए भेजा जाता है। यह भी पढ़ें- क्लबफुट से प्रभावित बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.