हापुड़, जून 10 -- जन्मजात बीमारी क्लब फुट (टेढे़ मेढ़े पैर) से ग्रसित 20 बच्चों को उपचार के बाद नई जिंदगी मिल गई है। जिला अस्पताल हापुड़ के चिकित्सकों द्वारा इलाज करने के बाद बच्चे बिलकुल स्वस्थ हो गए हैं। अब ये बच्चे सामान्य बच्चों की तरह जीवन यापन कर सकेंगे। क्लबफुट में बच्चों के पैर जन्मजात पीछे की तरफ मुडे़ हुए या नीचे झुके होते हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्लबफुट (टेढे़ मेढ़े पैर) से ग्रसित बच्चों का नि:शुल्क उपचार होता है। सर्वप्रथम बच्चों को चिंहित किया जाता है। यहां जिला अस्पताल में 140 क्लब फुट से ग्रसित बच्चे चिंहित किए गए हैं। इनमें अब उपचार के उपरांत 20 बच्चे बिलकुल स्वस्थ हो गए हैं। चिकित्सकों की देखरेख में उक्त बच्चों का कई महीने तक जिला अस्पताल में उपचार चला है। बार-बार प्लॉस्टर और विशेष तरह के जूते पहनान...