भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 49 स्थित मिरजानहाट क्लबगंज मोहल्ले में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति पाइपलाइन से आ रहे गंदा और बदबूदार पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह नगर निगम के जलकल शाखा की क्यूआरटी टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जहां पाया गया कि इलाके में चल रहे नाला निर्माण की वजह से की गई खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और पानी की पाइपलाइन में नाले का गंदा पानी जा रहा है। टीम ने क्षतिग्रस्त स्थल को ढूंढकर तुरंत मरम्मत कराई। हालांकि देर शाम भी की गई आपूर्ति के दौरान गंदा और बदबूदार पानी आता रहा। इधर निगम की ओर से जानकारी दी गई कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कर दिया गया है। पाइपलाइन में जा चुका गंदा पानी धीरे-धीरे कर निकल जाएगा, इसके बाद साफ पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.