कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। घर-गृहस्थी संभाल रहीं महिलाओं को पीने के लिए शुद्ध पेयजल भी नसीब नहीं है। खासकर, क्रोमियम, मर्करी और लेड के प्रदूषण वाले इलाकों में गंभीर पेयजल संकट है। क्योंकि, दूषित पानी पीकर महिलाएं क्रोमियम, मर्करी से पीड़ित हो रहीं हैं। क्रोमियम-मर्करी के 387 सैंपल में 209 महिलाएं पीड़ित मिलीं। कानपुर शहर में क्रोमियम, मर्करी और लेड का प्रदूषण 11 इलाकों तक पहुंच चुका है। इन इलाकों में अब तक करीब 1000 लोग क्रोमियम, मर्करी और लेड से पीड़ित हैं, जिनके खून में क्रोमियम, मर्करी और लेड मानक से कई गुना अधिक पाया जा चुका है। क्रोमियम, मर्करी और लेड का प्रदूषण पानी में पहुंच चुका है। अफीमकोठी राखीमंडी में हुई जांच में इसके प्रमाण भी मिल चुके हैं, सबमर्सिबल के पानी और राखी मंडी की मिट्टी में मर्करी और क्रोमियम मानक से अधिक मात्रा म...