क्रोमियम की जांच को रनियां में अब हर माह चलेगा अभियान
कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर देहात। नगर पंचायत रनियां से जुड़े खानचंद्रपुर में जमा क्रोमियम कचरे से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके चलते अब हर माह तीन दिन का अभियान चलाकर यहां के लोगों के खून व यूरिन के नमूने लेकर परीक्षण कराने का फैसला किया गया है। इसी क्रम में चल रहे अभियन के अंतिम दिन बुधवार को श्यामसुंदर नगर मोहल्ले से तीस लोगों के नमूने संकलित किए गए। इनके सहित सभी 90बनमूनों को जांच के लिए भेजा गया। खानचंद्रपुर में जमा क्रोमियम कचरे ने भूगर्भ जल को प्रदूषित कर दिया है। इससे आसपास के गावों के साथ नगर पंचायत रनियां के कई मोहल्ले के रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। हालात यह है कि रनियां व आसपास के गांवों से अब तक संकलित हुए 1028 सैंपल की जांच में 947 लोगों के खून में मानक से अधिक क्रोमियम मिलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.