क्रोकरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
मेरठ, मई 17 -- रविवार सुबह गंज बाजार स्थित एक क्रोकरी स्टोर में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मोहल्ला कस्साबान निवासी शादमान पुत्र अलीहसन की गंज बाजार में कोठी वाली मस्जिद के निकट खुशी क्रोकरी के नाम से दुकान है। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते अंदर रखे सामान में आग लग गई। शादमान व अंदर रहे लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर आग बुझानी शुरू कर दी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान का शटर गर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.