सराईकेला, जून 24 -- सरायकेला। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संस्थाओं और खेल संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, सरायकेला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सिकंदर महतो, जिला खेल संगठन के सचिव दिलदार अंसारी सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें- ओलंपिक दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ, खेलों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण का आह्वानकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ओलंपिक केवल ...