पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- पिथौरागढ़। जनपद में खेल विभाग ने समान नागरिक संहिता की पहली वर्षगांठ पर क्रॉस कंट्री का आयोजन किया। मंगलवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम समेत डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में दौड़ हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के धावकों ने हिस्सा लिया। इधर धारचूला के जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में ताइक्वाडो प्रतियोगिता हुई। यहां उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, कै. देवी चंद, राजेन्द्र सिंह जेठी, जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता, गौरव चन्द्र जोशी, सरोज, प्रशान्त सिंह भैसोड़ा, नेहा धौनी, भावेश भट्ट, ललित प्रसाद कापड़ी, सुनील कुमार, तनुजा कन्याल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...