गंगापार, अक्टूबर 7 -- प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रॉस कंट्री एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज उपरदहा बरौत की छात्रा साधना ने क्रॉसकंट्री (10 किलोमीटर) प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बैडमिंटन में सिद्धार्थ राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्रा के इस प्रदर्शन से कॉलेज में खुशी का माहौल रहा। संस्था के संरक्षक डॉ घनश्याम सिंह, प्रबंधक विनोद कुमार सिंह (अशोक) निदेशक विवेक कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ धीरज कुमार सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की, इस अवसर पर डॉ अनिल पांडे डॉ संतोष सिंह, डॉ सुमित कुमार सिंह, रमाशंकर यादव, चरणजीत यादव, लाल साहब आदि मौजूद रहे उक्त जानकारी महाविद्यालय के कीड़ा सचिव आनंद कुमार यादव ने दी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...