रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय तथा जिला खेल कार्यालय रांची के तत्वावधान में मंगलवार को विश्व ओलंपिक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खेलो इंडिया, आवासीय एवं डे-बोर्डिंग केंद्रों तथा जेएसएसपीएस के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के पूर्व हॉकी खिलाड़ी मनोहर टोपनो थे। इस अवसर पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में महिला वर्ग में ममता कुमारी प्रथम, रितु कुमारी द्वितीय और जेएसएसपीएस की संजना कुमारी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में भारतीय सेना के गुरु लाल सिंह ने पहला, शारद अहीक ने दूसरा और जानकी कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित के दौरान ओमान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी ...