रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में आयोजित कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। एसबीएस की टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही। शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि शाह ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अगले माह होने वाली अखिल भारतीय अंतर विवि प्रतियोगिता में कुमाऊं विवि की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विवि की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मंगलौर रवाना होगी। महाविद्यालय की टीम के उपविजेता रहने पर प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने खिलाड...