पिथौरागढ़, जनवरी 25 -- डीडीहाट। नगर के जीआईसी मैदान में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ थानाध्यक्ष संजय जोशी व दिनेश गुरुरानी ने किया। बालक व बालिका वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। अंडर 16 बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में शिवांश दिगारी ने पहला, मनीष ने दूसरा, विजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में बबीता चुफाल ने पहला, संध्या कार्की ने दूसरा, नीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक ओपन वर्ग में नितिन बोरा ने पहला, अखिलेश सिंह महर ने दूसरा, सूरज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका ओपन वर्ग में विनीता ने पहला, दिव्या चुफाल ने दूसरा, हर्षिता भड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान दौड़ में पहले से छठा स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।...