कानपुर, मार्च 1 -- चकेरी। श्यामनगर स्थित 37वीं वाहनी पीएसी में रविवार को 490 रिक्रूट आरक्षियों ने दस किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में भाग लिया। जिसे एसीपी ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पीएसी बटालियन में चल 490 रिक्रूट आरक्षियों की अंतिम शारीरिक दक्षता के लिए दस किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा बटालियन के सेनानायक बीबी चौरसिया अध्यक्षता में हुई। उन्होंने प्रतियोगिता संबंधी दिशा निर्देश रिक्रूट का बताएं। इसके बाद एसीपी प्रखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता के अलावा अनुशासन का ध्यान रखा गया। यह दौड़ बटालियन परिसर से बाहर इलाके में पूरी कराई गई। इस दौरान किसी मेडिकल आवश्यकता के लिए एंबुलेंस भी रही। वहीं, बटालियन के चिकित्सक डा. एके गुप्ता, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, शिविरपाल चंद्रेश्वर, दलनायक...