पिथौरागढ़, मार्च 30 -- थल। नगर के पुंगराऊघाटी खेल मैदान में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ भगत सिंह कार्की व खेल प्रशिक्षक प्रवीण सिंह कार्की ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान अंडर-10 बालक वर्ग में दीपांशु पांडे ने पहला, दीपक कार्की ने दूसरा, सूरज सिंह कार्की ने तीसरा, मनोज सिंह ने चौथा, आयुष कार्की ने पांचवा, गगन मेहरा ने छठा स्थान प्राप्त किया। वही अंडर-10 बालिका वर्ग में दिशा पांडे ने पहला, खुशी ने दूसरा, गुनिशा ने तीसरा, अंकिता ने चौथा, काजल ने पांचवा, निशा ने छठा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...