चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा, संवाददाता। नशीले एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान के शनिवार को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी और जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के बालक वर्ग में पहला स्थान मांगु इचागुटु मिला। बालिका वर्ग में प्रतिका महतो अव्वल रही। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में विजेता फुटबॉल सेंटर चक्रधरपुर और उपविजेता आवासीय फुटबॉल सेंटर कुमारडुंगी बने। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विजेत आवासीय फुटबॉल सेंटर और उपविजेता आवासीय फुटबॉल सेंटर कुमारडुंगी, बालिका वर्ग में विजेता आवासीय फुटबॉल सेंटर ...