रायबरेली, मई 17 -- रायबरेली। दरियापुर स्टेशन के निकट स्थित क्रॉसिंग पर रविवार शाम गेटमैन गौरव सिंह तैनात थे, जिन्होंने मालगाड़ी पास कराने के लिए गेट बंद किया। राहगीरों ने गेट खोलने को लेकर दबाव बनाया, लेकिन गेटमैन ने गेट खोलने से मना किया। इसी बात से विवाद बढ़ा और गेटमैन को मारा। गेटमैन ने मारपीट की बात कहते हुए नजदीकी स्टेशनों को मेमो भेजा है, जिसके आधार पर आरपीएफ ने केस दर्ज कर कार्र‌वाई किए जाने की बात कही है। आरपीएफ के दरोगा रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...