जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल प्रखण्ड के सकरी राजस्व ग्राम में अगहनी धान फसल की पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग जिला पदाधिकारी, अभिलाषा शर्मा के पर्यवेक्षण में किया गया। फसल कटनी प्रयोग का उद्देश्य पंचायत स्तर पर धान उपज का वैज्ञानिक एवं सटीक आकलन करना है, जो राज्य सरकार की विभिन्न कृषि एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला पदाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा इस वैज्ञानिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि फसल कटनी प्रयोग के आंकड़े न केवल जिले की कृषि उत्पादकता का आकलन करते हैं, बल्कि यह किसानों को दी जाने वाली योजनाओं एवं अनुदानों के निर्धारण में भी सहायक सिद्ध होते हैं। कृषक दिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.