क्रैश होकर ड्रोन खेत में गिरने से मचा हड़कंप, हेलीकॉप्टर गिरने की उड़ी अफवाह
इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- सैफई, संवाददाता। नंदपुर गांव में शुक्रवार देर शाम हवाई पट्टी से प्रशिक्षण के लिए उड़ाया गया एक विशाल ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में जा गिरा। करीब 10 से 12 फीट आकार का यह ड्रोन गांव से लगभग 500 मीटर दूर नजफ सिंह के खेत में गिरा, जिससे तेज धमाके जैसी आवाज हुई और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शुरुआती सूचना में हेलीकॉप्टर गिरने की अफवाह फैल गई, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई।सैफई हवाई पट्टी पर प्रशासन की अनुमति से गुरुग्राम की एक निजी कंपनी ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है। उसी दौरान उड़ान भर रहा ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और खेत में जा गिरा। घटना के समय पास ही जफरपुर गांव के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह यादव मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.