क्रैश बैरियर तोड़ 20 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, राजस्थान के दर्शनार्थी परिवार के पांच घायल
रायबरेली, मई 23 -- लालगंज (रायबरेली), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दर्शन यात्रा पर निकला राजस्थान का एक परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी चलती स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे मीडियन डिवाइडर में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन के इंजन के पास वायरिंग में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले के शिव कॉलोनी सदर निवासी श्रवणराम का परिवार दो वाहनों से 12 ज्योतिर्लिंगों की धार्मिक यात्रा पर निकला था। परिवार काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के बाद केदारनाथ की ओर जा रहा था। बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.