नई दिल्ली, मार्च 17 -- टाटा की कारों को उनकी मजबूती के लिए जाना जाता है। अब कंपनी की नई-नवेली एसयूवी टाटा सिएरा (Tata Sierra) ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी है। हाल ही में हुए Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इस धाकड़ SUV ने पूरे 5-स्टार स्कोर किए हैं। सेफ्टी के मामले में सिएरा ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि टाटा सिएरा को एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.14 अंक मिले। जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए टाटा सिएरा को 49 में से 44.73 अंक मिले। टेस्ट के दौरान पाया गया कि टक्कर की स्थिति में ड्राइवर और बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति के सिर, गर्दन और पैरों को यह गाड़ी बेहतरीन सेफ्टी देती है। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- क्या नई डस्टर की कीमतों के सामने टिक पाएंगे क्रेटा, सेल...