धनबाद, मई 22 -- धनबाद। क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल गोविंदपुर के कक्षा छह के छात्र शिवम मंडल ने स्कूल का नाम रोशन किया है। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवम मंडल के उत्कृष्ट पोस्टर को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया। विद्यालय निदेशक ईसा शमीम ने उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा शिवम मंडल की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि हमारे विद्यार्थी केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य विजेता दास, कला शिक्षक रोशन मिश्रा व मलय कुमार सरकार समेत अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...